फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fifth statement filed against Cabinet minister Smriti Irani case.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मानहानि केस में दर्ज की गई पांचवी गवाही

Sat, 06 Mar 2021 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Fifth statement filed against Cabinet minister Smriti Irani case.
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से दायर मानहानि केस में शनिवार को पांचवी गवाही एमपी-एमएलए कोर्ट में दर्ज की गई। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ की निवासी निशानेबाज वर्तिका सिंह ने गत दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप है कि पिछले दिनों अमेठी जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करके मानहानि की थी।
विज्ञापन


इसी मामले में शनिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में दूबेपुर ब्लॉक के दिखौली गांव निवासी बृजेश सिंह की गवाही दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत ने मामले में अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed