फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fifth counseling cancel for tet recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती के लिए पांचवी काउंसलिंग स्थगित

Mon, 09 Mar 2015 10:21 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Mar 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
Fifth counseling cancel for tet recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए सोमवार से शुरू होने वाली पांचवीं काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कापी न मिलने से लिया है।

विज्ञापन


एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया जाएगा।

हालांकि चार चरणों की काउंसलिंग के पात्रों को नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्राइमरी स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सामान्य वर्ग को 70 व आरक्षित वर्ग को 65 फीसदी पर पात्र मानते हुए चार चरणों की काउंसलिंग कराई गई है।

44,024 प्रशिक्षु शिक्षक कर चुके हैं जॉइन

Fifth counseling cancel for tet recruitment.

चार चरणों की काउंसलिंग के बाद पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में अब तक 44024 प्रशिक्षु शिक्षकों ने जॉइन कर लिया है।

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी थी, इसमें बताया गया है कि आरक्षित वर्ग में 65 फीसदी अंक की अनिवार्यता से रिक्त पदों के लिए पात्र नहीं मिल पा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों को 60 फीसदी अंक पर पात्र मानते हुए भर्ती का आदेश राज्य सरकार को दिया था।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके आधार पर 9 से 14 मार्च तक पांचवीं काउंसलिंग का निर्णय लिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मिलने से इसे स्थगित कर दिया गया है।

मेरिट गिराकर जारी रहेगी मेरिट

Fifth counseling cancel for tet recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षकों के जब तक सभी पद भर नहीं जाते हैं, अंक गिराकर मेरिट जारी की जाती रहेगी।

टीईटी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन मिलान करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया था।

उम्मीद की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद पांचवी काउंसलिंग की भी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed