{"_id":"5f424b568ebc3e3cb6541460","slug":"fifth-class-student-dead-body-found-in-a-lake-in-para-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नहर में मिला पांचवीं की छात्रा का शव, नहर किनारे मिली चप्पलें व लैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: नहर में मिला पांचवीं की छात्रा का शव, नहर किनारे मिली चप्पलें व लैगिंग
Sun, 23 Aug 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Aug 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पारा के सरोसा भरोसा गांव से शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हुई पांचवीं कक्षा की छात्रा का शव देर रात नहर में मिला। बच्ची के शाम तक घर न आने से परिजनों और पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नहर किनारे उसकी चप्पलें व लैगिंग पड़ी मिली थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने नहर व जंगल में बच्ची की तलाश की तो रात करीब नौ बजे उसका शव पानी में उतराता मिला। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी काकोरी कासिम आब्दी ने बताया कि बच्ची के पिता गुमटी लगाते हैं। सुबह करीब नौ बजे बच्ची दुकान से अकेले घर के लिए निकली। शाम करीब पांच बजे तक वह घर नहीं आई तो परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। गांव के बाहर ही शारदा नहर के किनारे कीचड़ में बच्ची की चप्पलें और कपड़े पड़े देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बच्ची के कपड़े और चप्पलें जांच के लिए सुरक्षित रखकर उसकी खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे बाद बच्ची का शव 200 मीटर दूर नहर में मिल गया। शरीर पर सिर्फ कुर्ता था। पुलिस हादसे में बच्ची की मौत का शक जता रही है। एसीपी का कहना है कि रविवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos
आधा किमी दूर जाकर रुक गया स्निफर डॉग
बच्ची की तलाश के लिए स्निफर डॉग बुलवाया गया। वह 500 मीटर दूर जाकर रुक गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की चप्पलें और कपड़े जिस जगह पर मिले हैं, वहां से आधा किलोमीटर दूर तक खोजी कुत्ते को गंध मिली। इसके बाद वह कहां गई? उसके साथ क्या हुआ? यह पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है।