रेलवे बोर्ड का आदेशः लखनऊ -वाराणसी रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी ये 15 ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने 20 मई के बाद लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर 15 ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने के आदेश दिए हैं। लखनऊ के उतरेटिया से श्रीराजनगर तक रेल विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण का काम भी पूरा हो गया है।
रायबरेली होकर लखनऊ से वाराणसी तक के रूट का रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण भी कर चुके हैं। उनसे ट्रेन संचालन की क्लीयरेंस जल्द मिलने की उम्मीद है। वहीं, श्रीराजनगर से जंघई होते हुए वाराणसी तक के रूट का विद्युतीकरण काफी पहले ही हो गया था। इसके चलते 15 ट्रेनों को पूरे रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाने के आदेश दिए गए हैं।
देखें- इनमें लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन
इनमें लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन
ट्रेन नाम
14257/58 काशी विश्वनाथ
14203/04 वाराणसी इंटरसिटी
14207/08 पद्मावत
13005/06 पंजाब मेल
14259/60 एकात्मकता
22407/08 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ
12355/56 अर्चना एक्सप्रेस
12875/76 नीलांचल
14123/24 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी
12173/74 उद्योगनगरी
14219/20 वाराणसी इंटरसिटी
12183/84 प्रतापगढ़-भोपाल
14265/66 जनता
54255/56 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर
54293/94 लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर