अमेठी मेंं 36 व लखनऊ में एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कहर के बीच यूपी में शुक्रवार को 275 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें अवध के 79 मरीज है। अवध में सबसे ज्यादा 36 मरीज अमेठी में मिले। लखनऊ में कोरोना संक्रमित 15 मरीज मिले। इनमें नौ लोग सदर क्षेत्र के बाल्मीकि विहार के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं। एक महिला मलिहाबाद की प्रवासी भी पॉजिटिव मिली है। गोलागंज निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अन्य सभी चार दूसरे जिले के हैं।
अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 394 हो गई है और यहां के मूल निवासियों की संख्या 293। वहीं, संक्रमित मरीज मिलने पर शहीद पथ और गोमती नगर विस्तार में एक-एक निजी अस्पताल और गोमती नगर में एक डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद कर दिया गया है। सीएमओ के निर्देश पर 24 घंटे सैनिटाइजेशन के बाद अस्पताल खोले जा सकेंगे। स्टाफ को आइसोलेशन में रखा गया है।
बाल्मीकि विहार में एक ही परिवार के नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पांच पुरुष, तीन महिला व छह साल का एक बच्चा है। बाल्मीकि विहार में गुरुवार को दो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उनके परिवार के 35 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसी तरह गोलागंज के तकिया आजम बैग निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह केजीएमयू में कीमोथेरेपी कराने वाले पीलीभीत निवासी एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गोमती नगर स्थित निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए भर्ती सुल्तानपुर निवासी 50 साल के वृद्ध और एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती 45 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। देर शाम सुल्तानपुर से केजीएमयू आने वाले एक अन्य मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
गश खाकर गिरी महिला, मौत
एक प्रवासी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव: 17 मई को दिल्ली से लौटने वाली 45 साल की महिला मलिहाबाद के सजना गांव की निवासी है। सेंट जोसेफ कॉलेज में क्वारंटीन थी। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।
160 लोगों के लिए सैंपल: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 160 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें करीब 80 सैंपल सदर इलाके से लिए गए हैं।
दरोगाखेड़ा में 90 से अधिक घर कंटेनमेंट जोन में
केजीएमयू में कैंसर से पीड़ित मासूम मिला पॉजिटिव
बच्चे की देखभाल के लिए परिवार की एक महिला को भी रखा गया है। मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि इस दौरान उसके संपर्क में आईं तीन नर्स, दो वार्ड ब्वॉय, 2 सफाईकर्मी को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी जांच कराई जा रही है। डे-केयर वार्ड को सैनिटाइज किया गया है। वार्ड को सोमवार को खोला जाएगा।
दो घंटे तक संक्रामक यूनिट के बाहर खड़ा रहा मरीज
सुल्तानपुर निवासी मरीज को लेकर परिवार के लोग एंबुलेंस से केजीएमयू पहुंचे थे। एंबुलेंस कर्मी संक्रामक रोग यूनिट के बाहर मरीज को उतार कर चला गया। इस दौरान दो घंटे तक परिवार के लोग उसके पास बैठे रहे। किसी ने केजीएमयू के अधिकारियों को सूचना दी तब जाकर मरीज को वार्ड में ले जाया गया।
इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला केजीएमयू प्रशासन के संज्ञान में आते ही रोगी को तुरंत कोविड आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। एंबुलेंस चालक की पड़ताल की जा रही है। कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
90 से अधिक घर कंटेनमेंट जोन में
इसके बाद शाम को ही पूरी कॉलोनी को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने उक्त कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण कर इंतजामों को परखा। इस दौरान यहां की निगरानी समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने 50 सदस्यों की जांच की मांग की थी।
डीएम ने जांच का निर्देश दिया था। लेकिन शाम को यहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास केवल 28 किट ही थीं। इसके चलते 22 लोगों के सैंपल नहीं लिए जा सके। इससे पहले डीएम ने कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन व्यवस्था को देखा।
साथ ही इससे जुड़े इलाके में दैनिक खाद्य आपूर्ति की वस्तुओं और दवाइयों की उपलब्धता डोर स्टेप डिलीवरी के तहत कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि डिलीवरी चिह्नित लोगों से पीपीई किट पहनाकर ही कराई जाए। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने का निर्देश दिया।