फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fifteen encounter within six months by up police

छह महीने में 15 एन्काउंटर, 868 कुख्यात अपराधी हुए गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fifteen encounter within six months by up police
demo image

योगी आदित्यनाथ की सरकार में पुलिस ने पिछले छह महीने में 15 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें शामली में चार, आजमगढ़ में तीन, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में दो-दो अपराधी मारे गए हैं।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में भी एक अपराधी पुलिस ने मुठभेड़ में मारा है। अब तक 868 कुख्यात अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। यह वह अपराधी हैं जिन पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए इनाम रखा था।
विज्ञापन


योगी सरकार ने 19 मार्च 2017 को शपथ ली थी। यदि उसके बाद 20 मार्च से 14 सितंबर तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अब तक कुल 420 मुठभेड़ पुलिस की अपराधियों के साथ हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुल 15 अपराधी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान 84 अपराधी व 88 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इस दौरान 1106 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने अब तक 54 अपराधियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की है। 69 अपराधी ऐसे हैं जिन पर सरकार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस की सबसे अधिक कार्रवाई मेरठ जोन में हुई है। यहां पर कुल नौ अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। अपराधियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से उनके हौसले पस्त हैं।

कहां कौन अपराधी गया मारा

सुनील शर्मा पुत्र स्व. भगवान शर्मा - लखनऊ
जयहिन्द यादव पुत्र शिवपूजन यादव - आजमगढ़
रामजी - आजमगढ़
सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा पुत्र कमलेश सिंह - आजमगढ़
कासिम पुत्र सुमिरथ - मथुरा
शारदा कोल पुत्र चन्द्रपाल कोल - चित्रकूट
अतीक उर्फ  इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान - हापुड़
गुरमीत पुत्र सोमपाल -  सहारनपुर
शमशाद पुत्र सईद - सहारनपुर
नितिन पुत्र चन्द्रभान ठाकुर - मुजफ्फरनगर
नदीम पुत्र इरशाद - मुजफ्फरनगर
नौशाद उर्फ  डेनी पुत्र जीमल - शामली
सरवर पुत्र कामिल - शामली
इकराम उर्फ  टोला पुत्र मुंशी  - शामली
राजू पुत्र राजेन्द्र - शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed