फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fields turned into ponds; 1,500 hectares of paddy crop destroyed.

Lucknow News: खेत बन गए तालाब, 1500 हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद

Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fields turned into ponds; 1,500 hectares of paddy crop destroyed.
खेतों में खराब हुई धान की फसल।
लखनऊ। पिछले दिनों चार दिन तक हुई बारिश से किसानों की 1500 हेक्टेयर से ज्यादा धान की फसल चौपट हो गई है। उड़द और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान बख्शी का तालाब ब्लॉक की पांच और काकोरी की दो न्याय पंचायत के किसानों को हुआ है। माल ब्लॉक क्षेत्र में भी किसानों की धान की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले में 58,485 हेक्टेयर पर धान की खेती की गई है। एक लाख से ज्यादा किसान इस खेती से जुड़े हैं। करीब 11 हजार हेक्टेयर दलहनी (अरहर, उड़द व मूंग) फसलों का रकबा है। इसमें उड़द का रकबा करीब 10 हजार हेक्टेयर है। धान की अधिकांश फसल में बालियां आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम से नुकसान का आकलन कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। उन्होंने खुद भी गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है। लगभग 1500 हेक्टेयर धान और 70 हेक्टेयर उड़द को नुकसान पहुंचा है। अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।

खेतों में खराब हुई धान की फसल।

खेतों में खराब हुई धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed