{"_id":"5ffc8cba8ebc3e3148204a8d","slug":"field-officers-should-ensure-the-safety-of-witnesses-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें फील्ड के अफसर : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें फील्ड के अफसर : डीजीपी
Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : ANI
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने फील्ड के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अपराधिक घटना के गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वह भयमुक्त होकर अपनी गवाही दे सकें और जनता में भी भयमुक्त वातावरण पैदा हो सके।
डीजीपी ने एक सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपराधिक घटनाओं में तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया जाए और साक्ष्य इकठ्ठा कर गुणवता परक विवेचना की जाए ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इसके लिए जरूरी वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करने और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेने के भी निर्देश डीजीपी ने दिए हैं। उन्होंने पीड़ित को क्षतिपूर्ति के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ में विलंब न होने पाए।
जन शिकायतों के निस्तारण में भी लाई जाए तेजी
डीजीपी ने जन शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाने के लिए कहा है। डीजीपी ने यह भी कहा है कि एसएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी स्तर पर जन शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। थाना समाधान दिवस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित रूप से कराने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।