फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Field officers should ensure the safety of witnesses: DGP

गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें फील्ड के अफसर : डीजीपी

Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Field officers should ensure the safety of witnesses: DGP
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : ANI
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने फील्ड के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अपराधिक घटना के गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वह भयमुक्त होकर अपनी गवाही दे सकें और जनता में भी भयमुक्त वातावरण पैदा हो सके।
विज्ञापन


डीजीपी ने एक सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपराधिक घटनाओं में तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया जाए और साक्ष्य इकठ्ठा  कर गुणवता परक विवेचना की जाए ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इसके लिए जरूरी वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करने और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेने के भी निर्देश डीजीपी ने दिए हैं। उन्होंने पीड़ित को क्षतिपूर्ति के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ में विलंब न होने पाए। 
विज्ञापन


जन शिकायतों के निस्तारण में भी लाई जाए तेजी
डीजीपी ने जन शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाने के लिए कहा है। डीजीपी ने यह भी कहा है कि एसएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी स्तर पर जन शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। थाना समाधान दिवस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित रूप से कराने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed