फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fever outbreak in Faizullahganj's Mama Colony

Lucknow News: फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में बुखार का प्रकोप

Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Faizullahganj's Mama Colony
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र की मामा कॉलोनी में 20 दिन पहले फैले बुखार का प्रकोप अब तक नहीं थमा है। पहले जलभराव के कारण यहां बीमारी फैली थी, मगर अब बारिश का पानी उतरने बाद भी बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। लोग अपने आसपास के निजी क्लीनिक से दवा लेकर इलाज करवा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में मच्छरजनित बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर सो रहे हैं। इलाके में जांच व दवा वितरण के लिए शिविर तक नहीं लगाए गए हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज मामा कॉलोनी की निवासी नव्या (6), महक (8), व्योमा (12), कमलेश (14), संगीता देवी (42), सुरसिता देवी (35), विनोद (55), अभिषेक (24), राहुल (22), अंजली (28) समेत कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। रविवार को बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने मामा कॉलोनी के शिवशक्ति नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जनों घरों में लोग तेज बुखार से पीड़ित मिले। ममता त्रिपाठी ने घर-घर जाकर सभी का हाल लिया। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वयं ही अपने आसपास की सफाई का ख्याल रखें। जलजमाव वाले स्थानों पर जले हुए मोबिल ऑयल का छिड़काव करें। वहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक के प्रति जताई नाराजगी
ममता त्रिपाठी ने बताया जलभराव के बाद 25 अगस्त को विधायक डॉ नीरज बोरा क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे थे। विधायक ने लोगों को यहां 60 डंपर मलबा और 50 एलईडी लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया था। कई दिन बाद यहां पर कोई भी काम नहीं हुआ। इसे लेकर लोगों में काफी आक्राेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed