फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fever outbreak in Banthra intensifies, 78 people tested

Lucknow News: बंथरा में बुखार का प्रकोप तेज, 78 लोगों की हुई जांच

Sun, 19 Oct 2025 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Banthra intensifies, 78 people tested
बुखार से पीड़ित लोग।
लखनऊ। बंथरा इलाके के धावापुर गांव में दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह गांव पहुंची। टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया। टीम ने घरों में कूलर आदि पानी ठहरने वाली जगह की जांच भी की। लोगों को सतर्क किया कि घर के आसपास मच्छर न पनपने दें।
विज्ञापन

धावापुर में कई दिन से बुखार का प्रकोप है। बड़ी तादाद में मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। दो महिला मरीजों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी है। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण, जिला मलेरिया अधिकारी रितु, मलेरिया इंस्पेक्टर एके सिंह, सरोजनीनगर सीएचसी के प्रभारी डॉ. चंदन यादव, डॉ. पीयूष अवस्थी, डॉ. रोहित, लैब टेक्नीशियन गणेश और जिला स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक गांव पहुंचे। आशा बहू के साथ जांच टीम ने पहले बुखार से जान गंवाने वाली महिला के घर व आसपास जांच की।
विज्ञापन

टीम ने प्राथमिक विद्यालय धावापुर में शिविर भी लगाया और बुखार से प्रभावित 78 लोगों के खून की जांच की। उन्हें दवा भी वितरित की गई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि गांव में जांच के दौरान डेंगू-मलेरिया का कोई भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथरा इलाके में बुखार से अब तक दो की गई जान







लखनऊ। बंथरा में बुखार का प्रकोप करीब एक माह से फैला है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार सोते रहे। गांव में एक माह के दौरान दो मरीजों की बुखार से जान जा चुकी है। दोनों की डेंगू एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।




बंथरा के धावापुर गांव के रहने वाले हिमांशु की पत्नी अंजलि (25) को बीते माह 18 सितंबर से तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होता देख कानपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में 20 सितंबर को भर्ती कराया था। वहां अंजलि को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 24 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी मौत बृहस्पतिवार को गांव निवासी रानी की हुई थी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है गांव में टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

बुखार से पीड़ित लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed