मुलायम से मिलकर बोले अतीक, शाम तक सुलझ जाएगा विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम से मिलने के बाद अतीक ने कहा कि सीएम तो मेरे दिल में हैं, मैं नेताजी के साथ हूं। मुलायम परिवार देश का सबसे बड़ा परिवार है। इस तरह का विवाद कोई बड़ी बात नहीं है। शाम तक विवाद सुलझ जाएगा। वहीं मुलायम के घर से निकलकर धर्मेंद्र यादव और आजम खां अखिलेश से मिलने पहुंचे।
मंगलवार रात को ही आजम खां ने कहा था कि सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा था कि जहां नाक झुकाना हो झुका लेंगे, खुशामद करना हो तो वो भी कर लेंगे।
आजम खान ने मुलामय सिंह यादव से हुई उनकी बात के संबंध में कहा था कि मेरी नेताजी से बात हुई थी, वह बहुत पॉजिटिव और नरम हैं। वो चाहते हैं चीजें हल हों।