फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Festival train will run for delhi from today

यात्रियों को मिलेगी राहत, आज से दिल्ली के लिए चलेंगी फेस्टिवल ट्रेनें

Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Festival train will run for delhi from today
फेसि्टवल ट्रेनें चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत। - फोटो : ??? ?????
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से दिल्ली के बीच तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन आनंद विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल समेत कई अन्य ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक ट्रेन (01676) 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक 12 फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार व बुधवार को चलेगी।
ऐसे ही नई दिल्ली दरभंगा द्विसाप्ताहिक (01670) 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर सोमवार एवं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से चलेगी तथा आनंद विहार टर्मिनस सहरसा द्विसाप्ताहिक (01662) 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ पाटलिपुत्र सहित पांच जोड़ी ट्रेनें पहली दिसंबर से निरस्त
कोहरे की आशंका को लेकर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ पाटलिपुत्र सहित पांच जोड़ी ट्रेनों को पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त करने का फैसला लिया है। लखनऊ-पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस (02529/30 ), गोरखपुर आनंद विहार वाया लखनऊ एक्सप्रेस (02595/96 ), कानपुर अनवरगंज वाया लखनऊ (05039/40), लखनऊ छपरा लखनऊ (05053/54), ऐशबाग गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस (05069/70), छपरा फर्रुखाबाद वाया लखनऊ एक्सप्रेस (05083/84), गोरखपुर से बांद्रा वाया लखनऊ (05067/68), मथुरा छपरा वाया लखनऊ (05117/18), लखनऊ चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस (05011/12) व गोरखपुर आनंद विहार वाया लखनऊ एक्सप्रेस (05057/58) उपरोक्त तारीख तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ तक जाएगी कृषक एक्सप्रेस
पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक लखनऊ जंक्शन से वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस मऊ तक जाएगी। ट्रेन मऊ से वाराणसी के बीच रद्द रहेगी। वहीं, वापसी में भी वाराणसी सिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली मऊ से ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed