Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Festival special trains running hours late; route changes lead to a 25-hour delay in reaching Mumbai.

Lucknow News: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट, रूट बदलने से मुंबई पहुंचने में 25 घंटे की देरी

Wed, 25 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Festival special trains running hours late; route changes lead to a 25-hour delay in reaching Mumbai.
प्रतीकात्मक।

विज्ञापन

लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों के लिए चल रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई को रवाना हुई एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का रूट बदल दिया गया। बदले हुए रूट से रवाना हुई यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने तक करीब 25 घंटे लेट हो गई।
ट्रेन नंबर 01080 स्पेशल को 21 नवंबर की शाम 7:45 बजे लखनऊ पहुंचना था। यह ट्रेन 13:50 घंटे की देरी से 22 नवंबर को सुबह 9:35 बजे लखनऊ पहुंची। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन कानपुर के बाद डायवर्ट हो गई। डायवर्ट रूट पर पहुंचते ही ट्रेन को बीच रास्ते कई बार रोका गया। इस कारण इटारसी पहुंचने तक यह 22:16 घंटे लेट हो गई। ट्रेन मुंबई की जगह ठाणे स्टेशन पर जब रद्द की गई, तब तक यह 25 घंटे लेट हो चुकी थी। बार-बार रोके जाने से यात्री परेशान रहे, इस ट्रेन का एसी भी काम नहीं कर रहा था। इसी तरह ट्रेन 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर को कमलापुर और सिधौली के बीच एक घंटा रोका गया।
विज्ञापन

ट्रेन डालीगंज पहुंचने तक दो घंटा लेट रही। पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस के लेट होने के कारण एक यात्री की लखनऊ से आनंद विहार की डबल डेकर छूट गई। यात्री यासिर हुसैन ने अपनी शिकायत में कहा कि इस ट्रेन को रात 2:35 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचना था। यहां से एसी डबल डेकर का उनके पास आनंद विहार का टिकट था। ट्रेन 3:48 घंटे की देरी से सुबह 5:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंच सकी। ट्रेन 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को आलमनगर और लखनऊ स्टेशन के बीच एक घंटा रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से ट्रेनों में खानपान की अधिक दर की वसूली करने की शिकायतें भी नहीं थम रही हैं। ट्रेन 19615 कविगुरु एक्सप्रेस में यात्रियों से अंडा करी के लिए 100 रुपये वसूले गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि तय शुल्क से 20 रुपये अधिक वसूला गया। इसकी शिकायत रेलवे से दर्ज कराई गई है। डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं। ट्रेन 05033 गोमतीनगर-वलसाड स्पेशल की एसी सेकेंड बोगी ए-2 के शौचालय का दरवाजा बंद नहीं होने की शिकायत यात्री लोकेशआनंद सरस्वती ने दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed