फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Festival package did not impress UP government employees.

कर्मचारियों को लुभा नहीं पा रहा सरकार का त्योहारी पैकेज, अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए किया गया था प्लान

Wed, 09 Dec 2020 10:44 AM IST
ishwar ashish महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Festival package did not impress UP government employees.

कोविड-19 महामारी से प्रभावित बाजार में मांग बढ़ाने के लिए घोषित त्योहारी एडवांस (फेस्टिवल पैकेज) कर्मचारियों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। पैकेज की घोषणा के बाद दो प्रमुख त्योहार बीत गए हैं, लेकिन कर्मचारियों में इसको लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के करीब 15 लाख से अधिक कर्मचारियों में से बमुश्किल 100 कर्मचारियों के ही आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बाजार में मांग बढ़ाने के लिए केंद्र की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए ‘फेस्टिवल पैकेज’ का एलान किया था। इससे संबंधित निर्णय दशहरा त्योहार से पहले ही हो गया। मगर इसकी प्रक्रिया दशहरा के बाद फाइनल हो पाई। 30 अक्तूबर को फेस्टिवल एडवांस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया का आदेश जारी हुआ। इसके बाद पैकेज का लाभ लिया जा सकता था।
विज्ञापन


दीपावली बीत गई, लेकिन उम्मीद के हिसाब से कर्मचारी पैकेज का लाभ लेने के लिए आगे नहीं आए। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश से करीब 100 आवेदन ही आए हैं। कोषागार निदेशालय अब इन आवेदनों की स्वीकृति संबंधी कार्यवाही के लिए बैंक को भेजने की तैयारी कर रहा है। अब बड़े त्योहार में होली ही आगे पड़ रही है। पैकेज की सफलता होली के आसपास लिए जाने वाले एडवांस पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी उलझाऊ है प्रक्रिया

- आवेदन विभाग के आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) से करना पड़ेगा।
- विभाग प्री-पेड कार्ड का मांग पत्र जिले के कोषाधिकारी को भेजेगा।
- जिले का कोषागार समस्त आवेदनपत्रों को निदेशक कोषागार को भेजेगा।
- निदेशक कोषागार प्रदेश के समस्त जिलों के मांग पत्र को संकलित कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भेजेंगे।

- एसबीआई मांग पत्र के आधार पर रूपे कार्ड प्रिंट करवाकर चयनित शाखाओं को उपलब्ध कराएगा।
- बैंक की चयनित शाखा से विभागों के संबंधित डीडीओ को कार्ड मिलने की सूचना दी जाएगी।
- बैंक की सूचना पर कार्यालयाध्यक्ष द्वारा फेस्टिवल अग्रिम का आदेश जारी किया जाएगा।

- कार्यालयाध्यक्ष के आदेश पर डीडीओ फेस्टिवल एडवांस की रकम एसबीआई द्वारा सूचित अकाउंट में जमा करेगा।
- डीडीओ चयनित शाखा से प्री-पेड कार्ड व पिन प्राप्त कर कर्मचारियों को उपलब्ध कराएगा।

योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया बेहद जटिल

सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र का कहना है कि राज्य सरकार अगर वास्तव में त्योहारी एडवांस का उत्साहपूर्ण क्रियान्वयन चाहती थी तो उसे कर्मियों से ऑनलाइन आवेदन लेकर 10 हजार रुपये वेतन की तरह अकाउंट में सीधे क्रेडिट करने की व्यवस्था करती। फिर एक-एक हजार रुपये 10 किस्तों में वेतन अकाउंट से ही काट लिए जाते। त्योहारी एडवांस लेने की प्रक्रिया को जिस तरह उलझाऊ बनाया गया है उससे लगता है कि सरकार चाहती ही नहीं थी कि कर्मचारी इसका उत्साह पूर्वक लाभ लें।

निदेशक कोषागार पंकज शर्मा का कहना है कि पैकेज का लाभ लेने की समयावधि मार्च-2021 तक है। ऐसे में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। कर्मचारी को मार्च तक जब भी जरूरत होगी, पैकेज का लाभ ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed