{"_id":"679be2ae8ed0e1a8960267c8","slug":"female-tax-inspector-committed-fraud-in-date-of-birth-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1056720-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला टैक्स इंस्पेक्टर ने जन्म तिथि में किया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला टैक्स इंस्पेक्टर ने जन्म तिथि में किया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
महिला टैक्स इंस्पेक्टर ने जन्म तिथि में किया फर्जीवाड़ा
लखनऊ। नगर निकाय निदेशालय की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कानपुर नगर निगम में टैक्स इंस्पेक्टर पुष्पा राठौर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर के मुताबिक पुष्पा राठौर की नियुक्ति निदेशालय के कार्यालय आदेश पर 16 मार्च 1996 को हुई थी। नियुक्ति के समय पुष्पा ने पत्र के साथ साथ शैक्षिक, जाति और शारीरिक उपयुक्तता प्रमाण पत्र लगाया था। अभिलेखों में पुष्पा की जन्मतिथि 16 अप्रैल 1964 अंकित था।
एफआईआर के मुताबिक कर अधीक्षक नगर निगम की ज्येष्ठता सूची वर्ष 2007 में जारी होने पर पुष्पा ने प्रार्थना पत्र में अपनी जन्म तिथि 16 अप्रैल 1969 अंकित करने का अनुरोध किया था। इस पर वरिष्ठता सूची में जन्मतिथि दर्ज कर दी गई थी। पुष्पा की ओर से नगर निगम, प्रयागराज में तैनाती के दौरान अपनी सेवा पुस्तिका का गठन लगभग 10 वर्ष के बाद वर्ष 2006 में कराया गया। इसमें जन्म तिथि 16 अप्रैल 1969 अंकित कराई गई। वार्षिक स्थानांतरण 2024-25 में पुष्पा का फर्जीवाड़ा विभाग को पता चला।
इसके बाद निदेशालय की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से पुष्पा की जन्म तिथि के संबंध में आख्या मांगी गई। इसमें सामने आया कि पुष्पा की जन्म तिथि 16 अप्रैल 1964 है। इसके बाद पुष्पा के खिलाफ शासन के आदेश पर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने, फर्जी जन्म तिथि के अनुसार सेवा में रहकर अधिक वेतन प्राप्त करने का प्रयास करने के तहत केस दर्ज कराया गया।