फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   female dead body found in amethi

दरिंदों ने चेहरा कुचलकर झाड़ियों में फेंकी युवती की लाश

Sun, 27 Sep 2015 01:47 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
female dead body found in amethi

अमेठी जगदीशपुर के थौरी-अढ़नपुर मार्ग पर दिखौली मोड़ के पास शुक्रवार रात एक युवती का झाड़ी में शव मिला। युवकी की शिनाख्त छिपाने के लिए हत्यारे ने चेहरे को कुचल दिया था।

विज्ञापन


युवती के अस्त-व्यस्त कपड़े को देखकर रेप की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पास मिले पर्स में संत कबीरनगर जिले के एक व्यवसायी के दुकान का पर्चा मिला है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थौरी-अढ़नपुर मार्ग पर स्थित दिखौली गांव के मोड़ के पास शुक्रवार रात एक युवती का शव झाड़ी में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी हीरालाल टीम के साथ वहां पहुंच गए। युवती की शिनाख्त छिपाने के लिए किसी धारदार हथियार या फिर ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया गया था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी दूर पर एक पर्स मिला, जिसमें दो सौ रुपये नकद और एक पर्चा था। पर्चे पर रजनीश कुमार-कुमार अश्वनी सराफा मुरलीधर वर्मा खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर लिखा था। एसओ जगदीशपुर शिवकुमार मुनि ने बताया कि मृतका ने बैगनी रंग की छींटदार सलवार व कमीज पहन रखी थी।


अस्त-व्यस्त कपड़ों से रेप का आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। दिखौली गांव के चौकीदार राम करन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed