{"_id":"692b5753135bffc3ae0ae721","slug":"female-contract-employee-of-kgmu-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-1494629-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर केजीएमयू की महिला संविदा कर्मी से यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर केजीएमयू की महिला संविदा कर्मी से यौन शोषण
Sun, 30 Nov 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मदेयगंज पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर केजीएमयू में संविदा पर तैनात युवती का यौन शोषण करने के आरोपी दाल कारोबारी को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।
पीड़िता के मुताबिक कुछ वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती सीतापुर के संधना निवासी दाल कारोबारी रोहित गुप्ता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मोबाइल से बातें होने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि करीबी बढ़ने पर आरोपी ने उनसे शादी का वादा किया यौन शोषण करता रहा। उन्होंने जब रोहित से शादी की बात कही तो वह टरकाने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने मदेयगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था। शुक्रवार दोपहर उसकी लोकेशन सीतापुर में ही मिली थी। पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।