{"_id":"698ce3e77ed3d6b9df0a43f7","slug":"feeling-the-heat-of-april-in-february-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1602644-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फरवरी में हुआ अप्रैल की गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फरवरी में हुआ अप्रैल की गर्मी का अहसास
विज्ञापन
पुराने लखनऊ के रूमी गेट के पास गन्ने का जूस पीती महिलाएं-युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में दिन की तेज धूप अब सहन से बाहर होती जा रही है। बुधवार को कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस बार फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रात की ठंड भी कमजोर पड़ी है। बहुत से लोग अब पंखा चलाकर सोने लगे हैं।
बीते 24 घंटे में राजधानी में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार पछुआ हवा के कमजोर पड़ने और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बड़े बदलाव के फिलहाल संकेत नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन तक माैसम शुष्क रहेगा।