{"_id":"5f00266215ad762b45218a33","slug":"feedback-should-be-taken-from-nodal-officers-regarding-covid-and-non-covid-hospitals-says-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं: सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं: सीएम योगी आदित्यनाथ
Sat, 04 Jul 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिलों में तैनात नोडल अधिकारियों से कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों के संबंध में फीडबैक लिया जाए। उनके सुझावों पर तत्काल निर्णय लेते हुए जरूरी कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अनलॉक-2 के दौरान चल रही विभिन्न गतिविधियों में संक्रमण से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग दो गज की दूरी बनाकर रखें व मास्क लगाएं। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हर स्तर पर सतर्क व सावधान रहना आवश्यक है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए।
जनता को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार की कार्यवाही जारी रखी जाए। उन्होंने पुलिस को प्रभावी पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए ताकि कहीं भी सार्वजनिक भीड़ एकत्र न हो। कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जाए। उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं में कोविड हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन पर भी बल दिया।

गाजियाबाद, बागपत में बढ़ाएं सर्विलांस टीम
सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के विशेष प्रयास करते हुए कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने गाजियाबाद में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैंप करने और गाजियाबाद व बागपत में सर्विलांस टीम की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि 5 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अनाज वितरण अभियान को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी प्रबंध समय से पूरे कर लिए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अनाज वितरण में घटतौली या कोई अन्य अनियमितता न होने पाए।