फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fee of MBBS in Uttar Pradesh colleges.

यूपी के प्राइवेट कॉलेजों में MBBS की फीस 8.5 लाख से 11.5 लाख तक

Sat, 15 Jul 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Jul 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
fee of MBBS in Uttar Pradesh colleges.
demo pic

यूपी सरकार ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस तय कर दी है। एमबीबीएस में दाखिले के लिए 8.50 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये फीस तय हुई है। जबकि बीडीएस के लिए 1.37 लाख रुपये से लेकर 3.65 लाख रुपये फीस तय की गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. अनिता भटनागर जैन ने शुक्रवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। यह फीस तीन शैक्षिक सत्र 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के लिए तय की है।

विज्ञापन


सरकार ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस पर अंकुश लगाने के लिए फीस नियमन समिति बनाई है। इसमें सभी मेडिकल कॉलेजों की बैलेंस शीट व उनके खर्चे व आमदनी का हिसाब-किताब लगाने के बाद सभी की अलग-अलग फीस तय की है।
विज्ञापन


इस बार यूपी नीट की मेरिट से राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस व बीडीएस के दाखिले की एक काउंसलिंग हो रही है। पहली बार काउंसलिंग ऑनलाइन हो रही है। पहले चरण की काउंसलिंग 15 व 16 को होगी। इसलिए सरकार ने एक दिन पहले प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की भी फीस तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल एमबीबीएस की 11.30 लाख थी फीस

fee of MBBS in Uttar Pradesh colleges.

पिछले साल प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 11.30 लाख रुपये फीस सरकार ने तय की थी। जबकि डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की पढ़ाई के लिए 3.25 लाख रुपये देने पड़ते थे।

सरकार ने पिछले साल एमबीबीएस व बीडीएस की अंतरिम फीस तय की थी। जबकि इस बार सरकार ने अगले तीन शैक्षिक सत्र के लिए फीस तय की है। इस बार एमबीबीएस की अधिकतम फीस 11.50 लाख व न्यूनतम 8.50 लाख है। जबकि बीडीएस की 1.37 लाख रुपये से लेकर 3.65 लाख रुपये तय की है।

हॉस्टल शुल्क व जमानत राशि खुद तय करेंगे कॉलेज
प्रदेश सरकार ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को छात्रावास फीस व जमानत राशि खुद तय करने का अधिकार दे दिया है। यह फीस कितनी होगी इस पर भी सरकार की फीस कमेटी ने कोई राय नहीं दी है।

मनमाना डोनेशन भी नहीं ले सकेंगे
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज इस बार मनमाना डोनेशन भी नहीं ले सकेंगे। सरकार ने उनके हाथ-पैर बांध दिए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार सरकारी के साथ ही प्राइवेट की भी काउंसलिंग एक साथ हो रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी यूजी नीट की मेरिट से प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले देगा। अभी तक प्राइवेट कॉलेज 20 से 30 लाख रुपये डोनेशन के अलग से ले लेते थे।

एमबीबीएस की फीस

fee of MBBS in Uttar Pradesh colleges.

हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी--8.50 लाख
जीसीआरजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ--8.50 लाख
प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ--8.50 लाख
टीएसएम, मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल, लखनऊ--11.04 लाख
कान्ती देवी मेडिकल कॉलेज, मथुरा--11.47 लाख

मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी--10.67 लाख
राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली--9.84 लाख
श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बरेली--11.44 लाख
रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कानपुर--9.90 लाख

रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हापुड़--10.37 लाख
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल, बरेली--    10.81 लाख
सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़--11.05 लाख
वरूण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, बंथरा शाहजहांपुर--11.10 लाख

हैरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी--10.31 लाख
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर--10.59 लाख
स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा--11.50 लाख
सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ    --8.50 लाख

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फर्रूखाबाद--8.50 लाख
श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अमरोहा--8.50 लाख
कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, मथुरा--8.50 लाख
जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हापुड़--8.50 लाख

बीडीएस की फीस

fee of MBBS in Uttar Pradesh colleges.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सरस्वती डेंटल कॉलेज, लखनऊ    --2.80 लाख
बाबू बनारसी दास कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, लखनऊ--1.37 लाख
केडी डेंटल कॉलेज, मथुरा--3.14 लाख
रामा डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, कानपुर--2.90 लाख

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा--3.65 लाख
श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर गाजियाबाद--3.60 लाख
चन्द्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बाराबंकी--1.37 लाख
इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल स्टडीज एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद--3.36 लाख

इन्द्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल--1.66 लाख
इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, बरेली--3.48 लाख
कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुरादाबाद--3.65 लाख
कालका डेंटल कॉलेज एंड हास्पिटल, मेरठ--1.81 लाख
सुभारती डेंटल कॉलेज, मेरठ--1.37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed