{"_id":"65fb3a6293d87d6df6030fe4","slug":"fear-of-use-of-bad-colors-in-garbage-samples-filled-raebareli-news-c-101-1-slko1033-112334-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कचरी में खराब रंगों के प्रयोग की आशंका, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कचरी में खराब रंगों के प्रयोग की आशंका, नमूने भरे
Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने शहर के मुंशीगंज स्थित एक कचरी फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी में रंगीन कचरी तैयार की जा रही थी। खराब रंगों के प्रयोग की आशंका पर टीम ने रंगीन व पीले रंग की कचरी का नमूना भरा। कचरी बनाने के प्रयोग में शामिल होने वाले केमिकल के भी तीन नमूने भरे।
एफएसडीए के प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने शहर के गढ़ी मुतवल्ली मुंशीगंज स्थित कचरी फैक्टरी में छापा मारा। छापे के दौरान पीले रंग की कचरी तैयार की जा रही थी। कई रंगों की करीब 20 क्विंटल कचरी फैक्टरी के गोदाम में मिली। कचरी में खराब रंगों के प्रयोग की आशंका पर टीम ने रंगीन कचरी और पीले रंग की कचरी का नमूना भरा।
केमिकलों की गुणवत्ता की जांच के लिए बोरेक्स, सोडियम बाई कार्बोनेट, सैफोलाइट का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। टीम ने 70 हजार कीमत की करीब 20 क्विंटल रंगीन कचरी जब्त कर ली। इसके अलावा ढाई हजार रुपये कीमत का 50 किलोग्राम बोरेक्स, 10 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट और दो पैकेट सैफोलाइट जब्त कर लिया। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि होली के मद्देनजर अभियान जारी रहेगा।