फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father-son duo, each carrying a reward of 25,000, arrested in land fraud case.

Lucknow News: जमीन फर्जीवाड़े में 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Father-son duo, each carrying a reward of 25,000, arrested in land fraud case.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मोहनलालगंज। सिसेंडी में करोड़ों रुपये की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में दो माह से भागे चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को दक्षिणी जोन की एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सिसेंडी का पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उसका बेटा अमन जायसवाल है। दोनों को रविवार शाम रायबरेली में एक रिश्तेदार के घर से दबोचा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता की शिकायत पर 25 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि जमीन के फर्जीवाड़े के लिए हरीलाल को सुरेश कुमार बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेच दी गई। मामले में पुलिस हरीलाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


राजेश पर दर्ज हैं 14 एफआईआर
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि राजेश कुमार जायसवाल के खिलाफ 14 एफआईआर दर्ज हैं। पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार को रायबरेली में रिश्तेदार के यहां मौजूद होने की सूचना पर एसओजी और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed