{"_id":"8aeb29a213e160d507e2846dd2a9755e","slug":"father-kept-raping-daughter-for-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बाप 10 साल तक बेटी से करता रहा रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बाप 10 साल तक बेटी से करता रहा रेप
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 05 Sep 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक बाप-बेटे ने न सिर्फ दरिंदगी, वहशीपन और हैवानियत की हद पार कर दी बल्कि खून के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। बाप अपने बेटे के साथ मिलकर 10 साल तक बेटी से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान जब बेटी ने बाप और भाई की करतूत मां को बताई तो उसने बदनामी का हवाला देकर बेटी को हवस और दरिंदगी की आग में जलने के लिए छोड़ दिया।
बुधवार को नौकरी तलाशने के बहाने घर से निकली पीड़िता मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाप-बेटे और मां को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार का सदन सिंह (52) रेलवे में फिटर की नौकरी करता है।
विज्ञापन
सदन सिंह, पत्नी मनोरमा, बेटे राहुल सिंह (24) व मनीष व पच्चीस वर्षीय बेटी साक्षी (काल्पनिक नाम) के साथ कृष्णानगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है।
राहुल फीनिक्स माल में प्रोवोग के शोरूम में सेल्समैन है। जबकि, स्नातक करने के बाद साक्षी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है।
बुधवार अपराह्न साक्षी मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में 5 कालीदास मार्ग सीएम आवास पहुंची और जिलाधिकारी अनुराग यादव व एसएसपी जे रवींदर गौड के सामने आते ही फूट-फूट कर रोने लगी और अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि, नौकरी तलाशने के बहाने घर से निकल कर आई है।
साक्षी की मानें तो वर्ष 2004 में पंद्रह वर्ष की उम्र में पहली बार उसके अधेड़ बाप ने नशे में हैवानियत पार की। जब बाप की करतूत मां को बताई तो उन्होंने बदनामी का हवाला देकर बेटी को हवस की आग में पूरी तरह धकेल दिया।
धीरे-धीरे अधेड़ बाप की हरकतें बढ़ती गई और हर रात बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। घर में मां और दोनों बेटे इस घिनौनी को हरकत देखते रहे। भाइयों की उम्र और समझ बढ़ी।
फिर, बड़ा भाई राहुल सिंह भी बाप के साथ दरिंदगी पर उतर आया। राहुल भी बाप के साथ अपनी बहन के चीत्कार को अनसुना कर उसके साथ हर रात दुष्कर्म करने लगा।
छोटे भाई ने विरोध किया तो उसे डरा-धमका कर खामोश कर दिया गया। ज्यादा हंगामा करने पर वह उसकी पिटाई भी कर देते। बाप-बेटे मां और भाई की जानकारी में दस साल तक दुष्कर्म करते रहे।
साक्षी की कहानी सुनकर अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसएसपी ने महिला एसओ शिवा शुक्ला व कृष्णानगर इंस्पेक्टर राम सनेही यादव की को आरोपियों को दबोचने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम ने फीनिक्स मॉल, लोको वर्कशॉप व घर पर छापेमारी कर आरोपी दंपती सदन सिंह, उनकी पत्नी मनोरमा सिंह व बेटे राहुल को दबोच लिया।
पुलिस ने साक्षी की तहरीर पर 3/4 लैंगिक अपराध बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, दुष्कर्म, साजिश रचने, मारपीट व धमकाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भूत का साये का भय बताकर बेटी को डराया
सीओ हजरतगंज दिनेश यादव की मानें तो वहशी अधेड़ बाप ने बेटी को भूत का साया का भय बताकर डराया था। साक्षी के मुताबिक, ननिहाल से हाईस्कूल पास कर वर्ष 2004 में माता-पिता के पास लखनऊ आई।
एक दिन माता-पिता और भाई ने कहा कि, पिता पर भूत का साया है। वह उन्हें परेशान करता है। भूत उनसे कहता है कि तुम अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करो।
तब साक्षी ने पूछा कि, भूत हमें क्यों नहीं परेशान करता है तो सभी उसे मारने पीटने लगे। साथी का कहना है कि, जब बाप-बेटे का जमीर जगाया तो उन लोगों ने बेटी व बहन मानने से इंकार कर दिया।
गर्भवती होने पर काराया अबॉर्शन
बाप-बेटे की हैवानियत पर जब साक्षी गर्भवती हुई तो मां मनोरमा ने बेटी को आलमबाग के एक नर्सिंग होम ले जाकर अबॉर्शन करा दिया। मां साक्षी को गर्भ निरोधक गोलियां भी देती थी।
घर में यह खौफनाक सिलसिला दस सालों तक चलता रहा। इस दौरान, बेटी को न तो दोस्त बनाने की इजाजत थी और न घर के चौघट से बाहर कदम निकालने की।
दवाइयों से किडनी व पेट में हुआ संक्रमण
पुलिस की मानें तो गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से साक्षी की किडनी व पेट में संक्रमण हो गया है। मेडिकल परीक्षण में चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है।
कई बार साक्षी बीमार हुई तो मां उसे डॉक्टर को दिखाने जाती थी। जानकारी पर वहशी बाप ने कहा कि, मर जाने दो, आंगन में खोदकर दफना देगें। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।
इसलिए दी ब्यूटीशियन कोर्स करने की इजाजत
चुपचाप एक कालेज से साक्षी को बीए करा दिया गया। मगर, इस खौफनाक मंजर की किसी को भनक तक नहीं लगी। धीरे धीरे सदन और राहुल को यकीन हो गया कि साक्षी दुष्कर्म की आदी हो गई है।
उसके पिता ने साक्षी को ब्यूटीशियन का कोर्स कराने की इजाजत दे दी। साक्षी ने ब्यूटीशियन कोर्स कर रही अपनी एक सहेली को आपबीती सुनाई। उसने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गुहार लगाने का रास्ता बताया।
आरोपी बाप-बेटे के चेहरे पर नहीं था अफसोस का भाव
बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद भी वहशी बाप-बेटे के चेहरे पर अफसोस का भान नहीं दिखाई दिया। मां तो पहले करतूतों की जानकारी से ही मुकर गई।
मगर, बेटी के आरोपों के सामने उसकी बोलती बंद हो गई। आरोपी बाप से जब पूछा गया तो उसने वहशीपन में कुछ दिखाई न देने की बात कही।