Lucknow: बकाया दो हजार रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, पिता की मौत, बेटा गंभीर
मलिहाबाद क्षेत्र में बकाया दो हजार रुपए मांगना मजदूर पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने दोनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माल थाना क्षेत्र के मवई खुर्द में मंगलवार देर रात अपने दिए दो हज़ार रुपए वापस मांगने पर मजदूर रामकेशन व उसके पुत्र दशरथ को पड़ोसियों ने पीट पीटकर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता व बेटा को गंभीर हालत में सीएचसी माल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत बिगड़ती देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रामकेशन की मौत हो गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि हत्या का मुकदमा छः लोगों पर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र माल के ग्राम मवई खुर्द निवासी छोटे बेटे जसकरन ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व मेरे बड़े भाई दशरथ से एक मोबाइल सही करने के लिए गांव के ही पड़ोस में रहने वाले गुलफाम ने 2000 रुपये लिए थे । भाई दशरथ ने बीती मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे फोन व रुपए वापस करने के लिए गुलफाम से कहा था। इसी बात पर उत्तेजित होकर गुलफाम, शानू, चुन्नी, ,मुनव्वर ,गुटकी ,आसिफ नेक एक राय होकर जाति सूचक गाली देते हुए लाठी डंडों से मेरे भाई दशरथ को पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने पिता को भी पीटा।
ये भी पढ़े- UP: शिक्षामित्रों के बहिष्कार के बीच स्कूलों में समर कैंप शुरू, महानिदेशक ने बच्चों संग खेला क्रिकेट, कई स्कूलों में लगे रहे ताले
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, हरदोई, बलिया सहित कई जिलों के डीएम बदले; 6 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएचसी माल भेजा, जहां दोनों गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रामकेशन की मौत हो गई जबकि दशरथ का इलाज़ चल रहा है। छः आरोपियों पर बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.