लखनऊः लापता वृद्धा का शव बाग से बरामद, कातिल गिरफ्तार, हत्या करने की बताई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो गोसाईंगंज में गुरुवार देर रात घर पर अकेली 60 वर्षीय गुलाबा देवी के लापता होने से हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर आए परिवारीजनों को घर पर खून की छींटे मिली थीं, जिससे सनसनी फैल गई थी। गुलाबा देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ में सुधारी ने कुबूल कि जमीन की रंजिश के चलते 2013 में मृतका के ससुर राम भरोसे की हत्या कर दी थी। वह बड़े बेटे रामनरेश के साथ जेल गया था। करीब सात महीने पहले ही सुधारी जमानत पर छूटा है।
डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ किए वार
मृतका आए दिन उसे गालियां देती थी। बृहस्पतिवार रात को भी वह दरवाजे पर बैठकर भला बुरा कह रही थी। इस पर गुस्सा आ गया और छोटे बेेटे श्यामू के साथ घर से बाहर निकलकर झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर बेटे संग मिलकर यूकेलिप्टस के डंडे से गुलाबा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए किए।
इससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मदद से शव कंधे पर लादकर राजन के आम के बाग में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए दोनों बाग के पास खजुवा तालाब की झाड़ियों में छुप गए थे। मृतका के पति गुरू प्रसाद की बीमारी से करीब दस साल पहले ही मौत हो गई थी।
इसके मृत्यु के बाद मृतका अपने ससुर राम भरोसे, बेटे प्रकाश व बहू के साथ रहती थी। राम भरोसे की हत्या के बाद के बाद से ही डर के कारण प्रकाश पत्नी के साथ तेलीबाग में रहने लगा था।
वृद्धा के कातिल पिता पुत्र गिरफ्तार