फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fathedr and son shooted near dm house

डीएम आवास के पास बदमाशों ने बाप-बेटे पर बरसाई गोलियां, मौत

Mon, 04 Jan 2016 04:17 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
fathedr and son shooted near dm house

सीतापुर जिले के वीआईपी इलाके में डीएम आवास के निकट रविवार शाम बदमाशों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना का कारण भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही एसपी का आवास भी है। 10 राउंड फायरिंग से इलाका थर्रा गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऑफिसर कॉलोनी सिविल लाइंस निवासी मुसाहिब उर्फ भन्नू (50) का मोहल्ले के ही नासिर से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया।

इसी वजह से दोनों पक्ष कोतवाली गए थे। रविवार शाम मुसाहिब उर्फ भन्नू अपने पुत्र तस्लीम उर्फ तालीम (20) के साथ शहर कोतवाली से पैदल ही घर के लिए चल दिए।

रास्ते में ऑफिसर कॉलोनी में डीएम आवास के निकट घात लगाकर कर खड़े नासिर पक्ष ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े। उधर, वीआईपी एरिया में फायरिंग से हड़कंप मच गया

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस वालों के हाथ-पांव फूले

fathedr and son shooted near dm house

पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मुसाहिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं तस्लीम उर्फ तालीम को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी जेपी सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी ली।

परिवार ने बताया कि नासिर, उसके भाई लाल मोहम्मद, जान मोहम्मद, गुड्डू लाला, कल्लन आदि कई लोगों ने मिलकर मुसाहिब व उसके पुत्र पर गोलियां बरसाई हैं।

परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल गेट पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जताई। परिवार का कहना था कि नासिर हिस्ट्रीशीटर है। बावजूद इसके पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। एएसपी जेपी सिंह ने बताया कि जो तहरीर देंगे, उस पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed