फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fastest train of india

तेजस एक्सप्रेस- 6.10 घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी

Mon, 15 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fastest train of india
सबसे कम समय में लखनऊ से दिल्ली पहुंचा देगी देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’
विज्ञापन

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ सबसे कम समय में लखनऊ से दिल्ली पहुंचा देगी। इसके लिए वह सिर्फ छह घंटे दस मिनट का समय लेगी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने में तो इस ट्रेन को और भी कम समय लगेगा।
इससे पहले एसी एक्सप्रेस ही लखनऊ-दिल्ली रूट पर यात्रियों को सबसे कम समय (सात घंटे) में दिल्ली पहुंचाती रही है। पहली प्राइवेट ट्रेन को चलाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेन लखनऊ से दिल्ली केबीच चलेगी। दरअसल, साल 2016-17 में पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से जिन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई थी, उसमें अंत्योदय, हमसफर के साथ तेजस एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सामान्य से लेकर खास वर्ग तक का ख्याल रखा गया है। तेजस एक्सप्रेस रेल मंत्रालय की इस लिहाज से महत्वाकांक्षी ट्रेन है, जिसका संचालन निजी हाथों में सौंपा जाएगा।
इस ट्रेन को जल्द से जल्द पटरी पर लाने के लिए रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी के अधिकारी दिन-रात माथापच्ची कर रहे हैं।
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सुबह 6.50 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंदविहार पहुंच जाएगी। यानी यह अपना सफर 6.10 घंटे में पूरा कर लेगी।
जबकि वापसी में ट्रेन आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जिसमें 5.55 घंटे में ही लगाएगी।
गर, ट्रेन को उसकी स्पीड के मुताबिक चलाया जा सका तो इस रूट की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार हो जाएगी। मसलन, अभी एसी एक्सप्रेस ही सबसे कम समय में लोगों को दिल्ली पहुंचाती है, जबकि तेजस के चलने के बाद यह खिताब इसे मिल जाएगा। बता दें कि तेजस एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर दौड़ाया जा सकता है।

बढ़ सकते हैं स्टॉपेज
रेलवे बोर्ड अधिकारी ने आगे बताया कि लखनऊ से आनंदविहार के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का स्टॉपेज अभी सिर्फ कानपुर रखा गया है, जिससे यह कम समय लग रहा है। पर, रूट पर ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ाए जा सकते हैं। मसलन, ट्रेन लखनऊ से मानकनगर, कानपुर होते हुए आनंदविहार जाएगी। इस रूट केबड़े स्टेशनों में टुंडला, अलीगढ़ व हाथरस शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेन केस्टॉपेज बढ़ाए जा सकते हैं। गर ऐसा होता है तो यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed