‘न्यूयॉर्क’ फैशन फेस्टिवल 24 से, मचेगी धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्मां हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव
24 मई से शुरू हो रहे आयोजन में फोटोग्राफी, हैंडीक्राफ्ट, सिंगिंग और डांसिंग का जलवा छात्र-छात्राएं बिखेरेंगे। यह जानकारी इंस्टीट्यूट की सीएमडी आस्मां हुसैन ने रविवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने
बताया कि वार्षिकोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में स्कूल व कॉलेजों
के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें 23 मई तक संस्थान
में पंजीकरण कराना होगा। सीएमडी ने बताया कि इस बार की थीम ‘न्यूयॉर्क’
रखी गई है।
जिसके इर्दगिर्द प्रतियोगिताएं घूमती नजर आएंगी। कहा कि
प्रतियोगिताओं के अलावा एल्युमिनाई मीट व डीजे नाइट भी आयोजित कराई जा रही
है।
सभी कॉम्पटीशन संस्थान परिसर में ही होंगे, जबकि डीजे नाइट संगीत नाटक
अकादमी में कराई जाएगी।