{"_id":"618f81373dd7393a4c7e160d","slug":"farmers-tried-to-self-immolate-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन ने रोका
Sat, 13 Nov 2021 05:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:00 PM IST
सार
बाराबंकी में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
किसानों को आत्मदाह से रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पटेल चौराहे पर भूख हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम तक जब कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर वार्ता करने नहीं पहुंचे तो यह प्रदर्शन आमरण अनशन में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह किसान कार्यकर्ताओं की प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई जिससे आक्रोशित समस्त कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। आत्मदाह एलान के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस बीच किसान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस के साथ किसानों की जमकर धक्का-मुक्की हुई।
किसान आत्मदाह में सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ योग्रन्द्र कुमार ने आपस में बातचीत कर स्थिति संभाली।
विज्ञापन