फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers protest in front of vidhansabha

विधानसभा के सामने किसानों ने जलाई गन्ने की होली, मामूली वृद्धि का कर रहे विरोध

Sat, 28 Oct 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Oct 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in front of vidhansabha
गन्ने की होली जलाते किसान नेता

गन्ने के समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार सुबह किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंतल की वृद्धि के साथ ही ढुलाई भाड़े में लगभग 50 फीसदी कमी की घोषणा की थी।

लेकिन किसान संगठनों व राजनीतिक दलों ने इस बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरा बताया और प्रदेश सरकार पर शुगर लॉबी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही, भाकियू ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गन्ने की होली जलाने की घोषणा भी की थी। उसी क्रम में आज विधानसभा पर किसान संठनों ने गन्ने की होली जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के दौरान गन्ना मूल्य, गन्ना बकाया व घटतौली का मुद्दा चुनावी जनसभाओं में उठाने वाले मोदी तो उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार से ही गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में असफल रहे। 


प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में सिर्फ 10 रुपये की वृद्धि कर गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। भाकियू इससे संतुष्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य पर पुनर्विचार कर अपने संकल्प पत्र में किए वादे के अनुसार गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर किसानों को लाभकारी मूल्य दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed