फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmers protest in Awadh area of Uttar Pradesh.

किसान आंदोलन: अवध में कई जगह टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, पुलिस से हुईं झड़पें, किसानों ने दी गिरफ्तारी

Sat, 12 Dec 2020 09:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in Awadh area of Uttar Pradesh.
कई जगहों पर टोल प्लाजा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच किसान संगठनों की ओर से शनिवार को टोल फ्री करने की मांग पर प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। इसको लेकर अवध के कई जिलों में जहां टोल प्लाजा पर किसानों और राजनीति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो कहीं पुलिस सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी सिर्फ ज्ञापन सौंप कर लौट गए।

विज्ञापन


बहराइच में कैसरगंज में किसान नेताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक करीब 60 वाहन बिना टोल दिए गुजार दिए गए। अधिकारियों के ज्ञापन लेने पर कार्यकर्ता शांत हुए। वहीं, नानपारा में किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था, जिसके चलते टोल प्लाजा पर कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन


उधर, चिलवरिया में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बसों को रोककर प्रदर्शन किया। अयोध्या में सोहावल टोल पर आंदोलित भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की पुलिस और पीएसी के भारी पुलिस बल के आगे नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा तहसीनपुर रौनाही में हाईवे किनारे धरना दे रहे आंदोलनकारी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रस्सी के सहारे काबू में किया। घेराबंदी कर खड़े पुलिस कर्मियों के बीच कुछ मिनट धक्का-मुक्की हुई और यूनियन के नेता ज्ञापन देकर धरना समाप्त कराने को राजी हो गए।

इन जिलों में ये रहा हाल

गोंडा में टोल पर प्रदर्शन की चेतावनी के मद्देनजर कई प्रदर्शनकारियों और सपा नेताओं को नजरबंद पहले ही कर दिया गया। तरबगंज के बल्लीपुर में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, करनैलगंज के भंभुवा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सिविल लाइन स्थिति कटरा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे को नजरबंद कर दिया गया।

रायबरेली के जायस में टोल प्लाजा घेरने केलिए प्रदर्शनकारी किसान हाईवे पर बैठ गए और हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक के बीच 30 किसान हिरासत में लिए गए लेकिन बाद में छोड़ दिए गए। वहीं बछरावां में प्रशासन और पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को समझाकर लौटा दिया जिससे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन नहीं रुका।

खीरों में भी लालगंज टोल प्लाजा कूच करते किसानों को रोक लिया गया। वहीं सुल्तानपुर में टोल प्लाजा फ्री करने के किसानों के ऐलान के बाद असरोगा व पीढ़ी टोल प्लाजा छावनी में तब्दील कर दिए गए। सीतापुर में खैराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस दिनभर मुस्तैद रही और कड़ी सुरक्षा देख किसान प्रदर्शन करने पहुंचे ही नहीं।

उधर बाराबंकी में अहमदपुर और शहाबपुर टोल प्लाजा का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इसको लेकर किसान नेताओं और पुलिस में तीखी झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस इतनी ज्यादा मुस्तैद थी किसान टोल प्लाजा तक नहीं पहुंच सके और पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed