फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers protest demanding restoration of road, march to CM's residence

Lucknow News: सड़क बहाली की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच

Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest demanding restoration of road, march to CM's residence
प्रदर्शन करते किसान।
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र के हसनपुर खेवली, मंझिगवां समेत आसपास के गांवों के समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को सूरज प्रधान की अगुवाई में पुरानी पीडब्ल्यूडी सड़क बहाल कराने और अवैध कब्जों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हसनपुर खेवली से मंझिगवां रेलवे क्रॉसिंग के बीच पीडब्ल्यूडी की पुरानी सड़क को अंसल कंपनी से जुड़े लोगों व भू-माफियाओं ने करीब चार फीट तक खोदकर उसकी गिट्टी हटाकर मार्ग बाधित कर दिया है। आरोप है कि मामले में स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने लगे। उनका आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसी दौरान दरोगा ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। सूचना मिलने पर एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और अंसल स्थित अटल बिहारी विश्वविद्यालय के पास प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। अधिकारियों ने एसडीएम सरोजनी नगर अंकित शुक्ला से फोन पर वार्ता कराई। जिसमें एसडीएम ने तीन दिन के भीतर पुरानी सड़क बहाल कराने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed