{"_id":"6926152b0293a285c80899f9","slug":"farmers-path-is-in-the-dark-accidents-are-happening-every-day-lucknow-news-c-13-knp1002-1478805-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंधेरे में किसान पथ, आए दिन हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंधेरे में किसान पथ, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन
किसान पथ पर छाया अंधेरा।
लखनऊ। दुबग्गा, काकोरी और पारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाला किसान पथ इन दिनों घोर अंधेरे में है। इस दायरे में किसान पथ पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं, जिससे ठंड और घने कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना कि किसान पथ पर अंधेरा होने के कारण आए दिन रात व सुबह के वक्त हादसे हो रहे हैं।
मोहन रोड, करीमाबाद और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण रामशंकर राजपूत, अभय राज, सचिन पटेल, गुड्डू रावत, राजकुमार रामा, प्रधान संघ अध्यक्ष के आनंद यादव, करीमाबाद के प्रधान अनिल कश्यप, मोहन रोड ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश, खुशहालगंज के प्रधान नबी हसन, कैलाश यादव और रामू का कहना है कि हर दिन कोई न कोई इस मार्ग पर हादसे का शिकार हो रहा, मगर अभी तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
नवंबर-दिसंबर में सुबह और रात कोहरा घना होता है। दृश्यता कम होने पर सड़क पर रोशनी न होने से वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। कई बार दुर्घटनाएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि घायलों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है।
विज्ञापन
किसान पथ पर हुई मौतें
8 मार्च 2025 - श्रीप्रकाश, फतेहगंज पारा
22 मार्च 2025 - अमरजीत, उदितखेड़ा काकोरी
22 मार्च 2025 — हरिश्चंद्र यादव, बड़ागांव काकोरी
12 सितंबर 2024 — वीरेंद्र यादव, दुलागंजगंज काकोरी
12 अक्टूबर 2024 — प्रहलाह, चिलौली काकोरी
नोट : इनकी मौत वाहनों के पीछे से टक्कर मारने से हुई है
पैनल एवं केबल चोरी होने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त
किसान पथ को रोशन करने वाली संस्था गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि 44 और 45 चैनल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे लगे पैनल का टाइमर चोरी हो गया है। कई जगह किसान पथ के नीचे लगे पैनलों को तोड़ दिया गया है। हरदोई रोड के पास करीब 500 मीटर केबल चोरी हो गया था, जिसमें 300 मीटर नया केबल लगाया जा चुका है। पूरा केबल न लगने से स्ट्रीट लाइट ध्वस्त है।