फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers movement, fog disrupts movement of trains and planes

Lucknow News: किसान आंदोलन, कोहरे से गड़बड़ाई ट्रेनों व विमानों की चाल

Tue, 31 Dec 2024 03:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement, fog disrupts movement of trains and planes
लोगो

विज्ञापन




लखनऊ। पंजाब में किसान आंदोलन व कोहरे के चलते सोमवार को लखनऊ के रास्ते चलने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पंजाब व जम्मूतवी जाने वाली कई ट्रेनों को लुधियाना में ही रोकना पड़ा। कोहरे का असर विमानों की चाल पर भी पड़ा।

सोमवार को उत्तर रेलवे के 158 स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, जम्मू, पंजाब रूट भी प्रभावित हुआ। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें बाधित हुईं। इसमें 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस मुरादाबाद तक ही गई। 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस व 12331 हावड़ा जम्मूतवी एक्सप्रेस अंबाला कैंट से वापस आई। 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर से देरी से चलाई गई।
विज्ञापन




12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस व 13308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस लुधियाना से चलाई गई। 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक ही गई। 12237 वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेस लुधियाना, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस फगवाड़ा तथा 13307 धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस लुधियाना तक ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें पांच घंटे तक लेट

20922 लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटे, 15127 काशी विश्वनाथ सवा घंटे, 02569 गोरखपुर नई दिल्ली चार घंटे, 02563 सिवान-नई दिल्ली साढ़े पांच घंटे, 12565 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 02570 दरभंगा क्लोन व 15734 फरक्का एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 09452 गांधीधाम स्पेशल पांच घंटे देरी का शिकार हुई।




बंगलुरू की उड़ान निरस्त, कई हुईं लेट

खराब मौसम के चलते सोमवार को बंगलुरू से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई451 निरस्त कर दी गई। मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 625 तीस मिनट, जेद्दा से आने वाला सऊदिया एयरलाइन्स का विमान एसवी 890 साठ मिनट, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 5264 तीन मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचे। मस्कट से आने वाला सलाम एयर का विमान ओवी 706 आधा घंटा, मस्कट से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 149 भी करीब पौन घंटे की देरी से उड़ान भर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed