{"_id":"61d14cfcd35bf146c94293f7","slug":"farmers-end-their-protest-for-sugarcane-payment-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: 10 करोड़ के भुगतान के बाद माने किसान, डीएम ने आंदोलन खत्म होने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: 10 करोड़ के भुगतान के बाद माने किसान, डीएम ने आंदोलन खत्म होने का किया एलान
Sun, 02 Jan 2022 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:28 PM IST
सार
155 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों ने प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन खत्म कर लिया है। मिल प्रबंधन ने हर दिन दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का एलान किया।
विज्ञापन
किसानों के प्रतिनिधियों से बात करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गन्ना किसानों के 155 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान पर रार तेज हो गई थी, लेकिन देरशाम प्रशासन की ओर से भरोसा दिए जाने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया। एक तरफ जहां मिल प्रबंधन ने किसानों को आश्वस्त किया कि पहली जनवरी को वह दस करोड़ का भुगतान कर रहा है। तीन करोड़ का भुगतान पहले ही कर चुका है। इसके अलावा हर दिन दो करोड़ का भुगतान करेगा। इस तरह 28 फरवरी को पूरा बकाया भुगतान कर देगा।
विज्ञापन
इस आश्वासन के बाद डीएम व एसपी ने आंदोलन में शामिल संगठन के कुछ प्रतिनिधियों से वार्ता कर पत्रकारों से बातचीत करके कहा कि आंदोलन खत्म हो गया है। लेकिन इसके उलट बजाज चीनी मिल कुंदरूखी के बाहर संगठनों का आंदोलन और तेज रहा। सपा नेता सूरज सिंह भी आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे थे। फिर शाम को अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से आंदोलन खत्म किये जाने की घोषणा के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी रहने पर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा रहा। डीएम ने खुद मिल अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों का बकाया भुगतान प्राथमिकता से करें। इस पर मिल के अधिकारी भी तैयार हो गए और बात बन गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एक संगठन के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर मिल प्रबंधन की ओर से दर्ज कराया गया। मामला बिगड़ता देख सीआरओ और एएसपी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर वार्ता की।
विज्ञापन
मिल प्रबंधन से भी बात किया और किसानों के बकाए का भुगतान करने पर जोर दिया। इसके बाद मिल प्रबंधन ने एक साथ तो भुगतान करने में असमर्थता जताई, लेकिन दो माह में पूरे भुगतान का भरोसा दिया। सदर तहसील में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने एसपी संतोष मिश्र, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह के साथ पत्रकारों से वार्ता किया।
उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों के साथ हुई वार्ता के बारे में बताया। कहा कि अब किसानों के भुगतान का मुद्दा हल हो गया है और आंदोलन वापस हो गया है। उन्होंने भी माना कि किसानों के बकाया का भुगतान जरूरी है और वह होकर रहेगा। डीएम के सख्त तेवर के बाद मिल प्रबंधन भी तैयार हो गया। किसानों का आंदोलन भी सफल रहा और भुगतान की कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे आंदोलन स्थगित हो गया।