{"_id":"68ab5f6acaaa3e76d106ca54","slug":"farmers-anger-erupted-protested-by-blocking-the-highway-lucknow-news-c-91-1-brp1007-140786-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खाद की समस्या पर अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर किसानों की ओर से लगाया गया जाम।
अंबेडकरनगर। जिले में यूरिया खाद न मिलने पर रविवार को किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। महरुआ बहुउद्देशीय सघन सहकारी समिति केंद्र पर यूरिया वितरण न होने से नाराज किसानों ने सुल्तानपुर-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने खाद का वितरण शुरू कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
किसानों का आरोप था कि धान की फसल के लिए इस समय यूरिया आवश्यक है, लेकिन सहकारी समिति द्वारा वितरण व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सुबह पांच बजे से किसान केंद्र पर लाइन लगाते हैं, जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होती हैं। रविवार को यहां सुबह से किसान इंतजार कर रहे थे, लेकिन सचिव ने बीमारी के बहाने वितरण न करने की बात कही। इसकी जानकारी होते ही किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते अकबरपुर-सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी लगते ही महरुआ थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर मौके पर पहुंच गए और किसानों से वार्ता की। किसानों की मांग पर खाद का वितरण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। झुरी सिंह, बक्का पांडे, नीरज मिंटू पांडेय, बका राम प्रसाद, बिस्मिल्लाह, लिद्दूर, और सिकंदर खान समेत अन्य किसानों ने यह भी आरोप लगाए कि आम किसानों को जहां सिर्फ एक बोरी यूरिया दी जा रही है, वहीं समिति के कुछ सदस्यों को पहले 15-20 बोरी तक यूरिया वितरित किया गया है।
-- -- -- -- --
सुल्तानपुर से भी पहुंचे किसान
महरुआ समिति पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से भी कई किसान खाद लेने पहुंचे थे। ऐसे में भीड़ अधिक हो गई थी। एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने एडीओ सहकारिता रामवचन प्रजापति और प्रदीप वर्मा को लगाकर सुल्तानपुर के किसानों को हटाकर स्थानीय किसानों को खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
किसानों में असंतोष
फोटो- 22
सिकंदरपुर बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई। खाद वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी रही। किसान खालिद व सर्वजीत ने बताया कि लगातार दो दिनों से कतार में लगे कई किसानों को खाद नहीं मिली है। सचिव ने कहा कि जिनके आधार एक दिन पूर्व जमा हुए, उन्हें ही बुलाकर खाद दी गई।
बरसात में खाद की कमी से बढ़ी चिंता
फोटो- 21
जलालपुर के सहकारी संघ पर लगातार रविवार को भी किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। उसरहा निवासी मंसाराम यादव ने बताया कि खाद की गंभीर किल्लत के चलते लोग सुबह से ही कतारों में खड़े रहे और घंटों इंतजार किया। वहीं, भड़भड़पुर जमौली के रविंद्र प्रताप ने बताया कि उनके क्षेत्र की समिति पर भीड़ बेकाबू है, इसलिए वह जलालपुर संघ पहुंचे हैं। बरसात के सीजन में खाद की ये कमी किसानों की चिंता और बढ़ा रही है।
-- -- -- -- --
जरूरत के मुताबिक प्राप्त करें खाद
एनएफएल की 200 एमटी यूरिया और प्राप्त हुई है। अगले दो दिनों में सहकारिता क्षेत्र में करीब 800 एमटी और निजी क्षेत्र में 2500 एमटी यूरिया और प्राप्त हो जाएगी। किसानों से अपील है कि आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त करेंं।
- राघवेंद्र प्रताप शुक्ला, एडीओ कोऑपरेटिव