{"_id":"6808a52272e2606ccf03e0e9","slug":"farmer-working-field-attacked-wild-animal-leopard-suspected-panic-village-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुए की अशंका, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुए की अशंका, दहशत का माहौल
Wed, 23 Apr 2025 05:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:05 PM IST
सार
लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के अदेसर गांव में बुधवार सुबह अचानक से खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। घायल किसान को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर जानवर तेंदुआ था, दरअसल कुछ दिन पहले इसी गांव में गोवंश का क्षत विक्षत शव मिला था। उस समय भी गांव वालों ने तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई थी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला : सीएम योगी बोले कायरतापूर्ण हरकत, अखिलेश और मायावती के साथ कांग्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, मुस्लिम धर्मगुरूओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की
ग्रामीणों में रोष
वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव वालों का कहना है कि गोवंश की घटना के बाद भी वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे अब लोगों की जान पर बन आई है।