{"_id":"601c0dfac4285671ca3324b1","slug":"farmer-never-fights-some-people-get-confused-about-foreign-things-prahlad-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कभी उत्पात नहीं करता है, कुछ लोग विदेशियों की बातों में आकर भ्रमित हुए : प्रह्लाद मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कभी उत्पात नहीं करता है, कुछ लोग विदेशियों की बातों में आकर भ्रमित हुए : प्रह्लाद मोदी
Thu, 04 Feb 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन कर निकलते पीएम नरेंद्र मोदी के भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी गुरुवार शाम अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा कि रामलला का दर्शन करने आया हूं। कहा कि किसान देश के गौरव की चिंता करता है, किसान कभी उत्पात नहीं मचा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामलला से प्रार्थना है कि आंदोलनकारियों को सद्बुद्धि मिले और सरकार सूझबूझ से इस मामले का निस्तारण कर सके। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार आंदोलन कर रहे लोग किसान नहीं हैं। यह बात सरकार और देश की जनता भी मानती है।
विज्ञापन
विरोधी पार्टियों के सह पर कुछ लोग उत्पात कर रहे हैं। सरकार ने उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित किया। किसान कभी इस तरह का उपद्रव करेगा, यह भारत सरकार व जनता नहीं मानती है। कुछ उत्पाती लोग विदेशी लोगों की बातों में आकर भ्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन