{"_id":"5f9731128ebc3e9bb744c59d","slug":"farmer-mp-file-a-case-lko-city-news-lko5471775197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के नाम से फ्लिटकार्ट में महंगे प्रोडक्ट बुक कराने वाले पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के नाम से फ्लिटकार्ट में महंगे प्रोडक्ट बुक कराने वाले पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर कोतवाली में कानपुर रोड स्थित बरगवां में रहने वाली पूर्व सांसद रीना चौधरी ने अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट से महंगे प्रोडक्ट के ऑर्डर देने वाले फरहान नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व सांसद का कहना है कि तीन दिन से फरहान लगातार उनके घर के पते पर सामान का ऑर्डर दे रहा है। फरहान से परेशान होकर उन्होंने अपना फ्लिपकार्ट अकाउंट बंद कर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय का कहना है कि साइबर सेल की मदद से फरहान के बारे में जानकारी की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रीना चौधरी मोहनलालगंज से सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए फ्लिटकार्ट पर अपना अकाउंट बना रखा है। बीते दो-तीन दिन से फरहान नाम का व्यक्ति उनके अकाउंट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट का आर्डर दे रहा है। उक्त आर्डर कैश ऑन डिलीवरी के आधार पर पूर्व सांसद के घर के पते पर दिए जा रहे हैं। आर्डर में उनका ही फोन नंबर भी रहता है। पूर्व सांसद के मोबाइल नंबर पर आर्डर की बुकिंग का मैसेज आया तब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से संपर्क कर कोई भी आर्डर बुक न किए जाने की बात कहकर डिलीवरी निरस्त कराई। इसके बाद भी उनके घर के पते से कई आर्डर बुक किए गए। पूर्व सांसद ने फ्लिटकार्ट से आर्डर बुक कराने वाले के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पूर्व सांसद ने अपना अकाउंट बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।