फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer has acid thrown on him for refusing to give up his bike, face badly burnt

Lucknow News: बाइक नहीं दी तो किसान पर तेजाब फेंका, चेहरा झुलसा

Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer has acid thrown on him for refusing to give up his bike, face badly burnt
पीड़ित उमेश।
मोहनलालगंज। कोड़रा रायपुर गांव के पास शनिवार शाम बाइक देने से इन्कार करने पर आरोपी ने किसान उमेश पर तेजाब फेंक दिया। हमले में उनके चेहरे का एक हिस्सा और आंख झुलस गई। उमेश को फिलहाल एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। आरोपी उनकी बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उन्नाव के चौपई से बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

उमेश के मुताबिक, शनिवार शाम करीब छह बजे गांव के नन्कऊ ने उनकी मुलाकात अपने रिश्तेदार उन्नाव के असोहा निवासी दीपू से कराई थी। नन्कऊ ने दीपू को भदेसुवा गांव छोड़ने के लिए कहा था। उमेश के अनुसार, गांव से बाहर निकलते ही दीपू उनसे बाइक मांगने लगा। उसके नशे में होने के कारण उन्होंने बाइक देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दीपू ने जेब से तेजाब की बोतल निकालकर उनके चेहरे पर उड़ेल दिया और बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एक आंख से दिखाई न देने का दावा
हमले में उमेश के चेहरे का एक हिस्सा और आंख झुलस गई। उमेश के मुताबिक, फिलहाल उन्हें एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। डॉक्टरों ने सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद उन्होंने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजाब पहले से रखने की वजह की जांच
एसीपी मोहनलालगंज ने बताया कि आरोपी के पास पहले से तेजाब होने के पीछे उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed