{"_id":"5bd48f38bdec226966335c54","slug":"farmer-from-andhra-pradesh-earned-ten-lakh-in-year-through-fish-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन से किसान ने कमाये साल में 10 लाख, कृषि कुंभ में बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन से किसान ने कमाये साल में 10 लाख, कृषि कुंभ में बताया तरीका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के किसान विस्वानाधा राजू महज एक एकड़ के तालाब में मछली पालन से हर साल 10 लाख रुपये की आमदनी करते हैं। उन्होंने कृषि कुंभ में शनिवार को लैपटॉप पर मत्स्य पालन के तरीके का प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवा लिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजू का परिचय करवाया।
विज्ञापन
बालंगर, हैदराबाद निवासी राजू बताते हैं कि वे तीन साल में कक्षा-10 पास कर सके। इसके बाद पढ़ाई-लिखाई का इरादा छोड़ दिया। खेती में नए-नए प्रयोग शुरू किए। सबसे पहले मत्स्य पालन अपनाया। इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पढ़ने के साथ ही उस पर अमल शुरू किया।
विज्ञापन
धीरे-धीरे वे मत्स्य पालन में मास्टर हो गए। रि-सर्कुलेट्री एक्वा कल्चर सिस्टम से मछली पालन करके लगातार मुनाफा कमा रहे हैं। उनकी सफलता देखकर अनेक राज्यों से लोग उनके पास आते हैं। वे महीने में एक दिन अपने मछली पालन केंद्र की विजिट मुफ्त में कराते हैं। इसके बाद प्रत्येक विजिट का 3000 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
रोपाई के लिए ईजाद किया ईजी प्लांटर
राजू ने खुद का ईजाद किया ईजी प्लांटर का भी प्रस्तुतीकरण किया। इससे धान, मिर्च, शिमला मिर्च समेत सभी पौधों की रोपाई तेजी और आसानी से कर लेते हैं। राजू कहते हैं कि भारत के अधिकतर किसान बहुत कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वे अगर ठान लें तो बहुत कुछ कर सकते हैं।