फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farma company manager got suicide

गोमती नदी में फार्मा मैनेजर ने लगाई छलांग, मौत

Mon, 05 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
farma company manager got suicide
लखनऊ। गोमती में शनिवार देर रात करीब दो बजे एक फार्मा कंपनी में मैनेजर अर्चित अग्रवाल ने पुल पर स्कूटी खड़ी कर छलांग लगा दी। गोमतीनगर थाने की पुलिस ने गोताखोरों और अग्निशमन विभाग व एसडीआरएफ की मदद से दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, नाका के गणेशगंज निवासी महेश अग्रवाल ने सूचना दी कि उनका भतीजा अर्चित अग्रवाल रात को घर से स्कूटी से निकला था। उसने 1090 चौराहे के पास गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे बाद अर्चित के शव को बाहर निकाला। अर्चित की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक, अर्चित अग्रवाल रेड्डी फार्मा में मैनेजर केपद पर था। पूछताछ में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के कारण अर्चित ने खुदकुशी की है। परिवार में पत्नी व छह साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed