फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farewell to ancestors on 2nd October, Sharadiya Navratri from 3rd

Lucknow News: पितरों की विदाई दो अक्तूबर को, शारदीय नवरात्र तीन से

Sun, 29 Sep 2024 03:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Farewell to ancestors on 2nd October, Sharadiya Navratri from 3rd
लखनऊ। पितरों की विदाई 2 अक्तूबर को हो रही है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तीन अक्तूबर को देर रात 12:18 बजे से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन चार अक्तूबर को देर रात 2:58 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, बृहस्पतिवार तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस विशेष तिथि पर हस्त नक्षत्र व इंद्र योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कन्या लग्न प्रात: 6 बजे से प्रात: 7:05 बजे तक है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 03 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर तक है। वहीं, 12 अक्तूबर को दशहरा यानी विजयदशमी है। घटस्थापना मुहूर्त 03 अक्तूबर को सुबह 06 बजे से लेकर सुबह 07:05 बजे तक है। वहीं, अभिजित मुहूर्त सुबह 11:31 बजे से दोपहर 12 :19 बजे तक है। इन दोनों शुभ योग समय में घट स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का डोली पर सवार होना शुभ संकेत नहीं है। यह प्राकृतिक आपदा, महामारी और देश में अस्थिरता का संकेत भी है। बनारस पंचांग के अनुसार, इस बार चतुर्थी तिथि की वृद्धि, नवमी तिथि का क्षय होने पर चतुर्थी तिथि दो दिन 6 और 7 अक्तूबर को और महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र तिथियां - 3 अक्तूबर : शैलपुत्री, 4 अक्तूबर :ब्रह्मचारिणी, 5 अक्तूबर : चंद्रघंटा, 6 अक्तूबर : कुष्मांडा, 7 अक्तूबर : कुष्मांडा, 8 अक्तूबर : स्कंदमाता, 9 अक्तूबर : कात्यायनी, 10 अक्तूबर : कालरात्रि, 11 अक्तूबर : महागौरी व सिद्धिदात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed