फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family sitting togther in cinema hall

सिनेमा हॉल तैयार : परिवार साथ बैठेगा, दूसरों के बीच रहेगी दूरी

Fri, 09 Oct 2020 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Family sitting togther in cinema hall
सिनेमा हॉल तैयार : परिवार साथ बैठेगा, दूसरों के बीच रहेगी दूरी
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर पसंदीदा कलाकारों की फिल्में देखने का इंतजार कर रहे शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। सिनेमा संचालकों ने दर्शकों की सेहत, मनोरंजन का पूरा ख्याल रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का सौ फीसदी पालन करते हुए दर्शकों के स्वागत का फूलप्रूफ इंतजाम किया जा रहा है। परिवार साथ बैठकर सिनेमा का मजा लेगा जबकि दूसरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा और टिकटों की दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

यूपी सिनेमा एग्जीबेटर फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल बताते हैं कि लॉकडाउन से अब तक करीब 15 से 18 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
गाइडलाइन के मुताबिक, कुल क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है। तय किया है की सीटिंग अरेंजमेंट सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म देखने आए परिवार को साथ बैठाया जाएगा। एक परिवार के बाद तीन कुर्सियां छोड़ कर दूसरों को बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी दो फीट की होती है।
अकेले फिल्म देखने आए व्यक्ति के बाद की एक सीट छोड़कर अन्य को जगह दी जाएगी। मास्क के बिना एंट्री नहीं मिलेगी और गेट पर सैनिटाइजेशन जरूरी होगी।
मनोरंजक माहौल देन मकसद
नॉवेल्टी सिनेमा के जनरल मैनेजर राजेश टंडन ने कहा कि हर शो के बाद सैनिटाइजेशन होगा। एसी का तापमान प्रोटोकॉल के तहत ही रखा जाएगा। टिकट दर में बढ़ोतरी का कोई इरादा नहीं है। दर्शकों को मनोरंजक माहौल देने चाहते हैं।

किसी को तो फायदा नहीं हुआ
फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष कहते हैं कि बड़े पर्दे की बात ही अलग है। छोटे पर्दे पर फिल्में देखी जरूर गईं, लेकिन किसी को फायदा नहीं हुआ। पहली जरूरत है दर्शकों को घर से बाहर लाना। उन्हें न्यू नॉर्मल लाइफ में जीने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed