{"_id":"58ff3e214f1c1b9e65c0d157","slug":"family-protest-against-boy-murdered-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या पर लाश रखकर हंगामा, परिजनों ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या पर लाश रखकर हंगामा, परिजनों ने सिपाही को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों ने सड़क पर लाश रखकर जमकर बवाल किया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को समझाने पुलिस पहुंची तो एक दरोगा के साथ मामला हाथापाई भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिसावां के मूल निवासी सोनू सिंह (18) पुत्र हरिबक्श सिंह का परिवार अब लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज में रहता है।
सोनू सिंह एक गुटखा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह उसकी लाश पिसावां थाना क्षेत्र के दधनामऊ कुतुबनगर के बीच ठाकुर बाबा स्थान के निकट संदिग्ध हालात में पड़ी मिली।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोट के जख्म थे। बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। घटना की खबर पाकर पहुंचे पिता का कहना है कि सोनू को रविवार सुबह हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के बर्रा सरायं गांव निवासी दोस्त दुर्गेश पुत्र सर्वेश सिंह, सूरज पुत्र पप्पू सिंह व लखनऊ के बुद्धेश्वर नगर निवासी रमेश यादव बुला कर ले गए थे। जिसके बाद सोनू का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
घटना को लेकर पिता हरिबक्श सिंह का कहना है कि उसके पुत्र की तीनों दोस्तों ने ही हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकले। हत्या का कारण घर वाले नहीं बता पा रहे हैं। पिता ने बेटे के तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया है।
मंगलवार को इस प्रकरण में गुस्साए परिवारीजनों समेत ग्रामीणों ने मृतक सोनू सिंह का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान एक दारोगा से भी प्रदर्शनकारियों की हाथापाई की खबर है।