फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family protest against boy murdered in sitapur

युवक की हत्या पर लाश रखकर हंगामा, परिजनों ने सिपाही को पीटा

Tue, 25 Apr 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Tue, 25 Apr 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
family protest against boy murdered in sitapur
मौके पर मौजूद पुल‌िस फोर्स

सीतापुर में बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों ने सड़क पर लाश रखकर जमकर बवाल किया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को समझाने पुलिस पहुंची तो एक दरोगा के साथ मामला हाथापाई भी की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिसावां के मूल निवासी सोनू सिंह (18) पुत्र हरिबक्श सिंह का परिवार अब लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज में रहता है। 

सोनू सिंह एक गुटखा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह उसकी लाश पिसावां थाना क्षेत्र के दधनामऊ कुतुबनगर के बीच ठाकुर बाबा स्थान के निकट संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


उसके शरीर पर चोट के जख्म थे। बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। घटना की खबर पाकर पहुंचे पिता का कहना है कि सोनू को रविवार सुबह हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के बर्रा सरायं गांव निवासी दोस्त दुर्गेश पुत्र सर्वेश सिंह, सूरज पुत्र पप्पू सिंह व लखनऊ के बुद्धेश्वर नगर निवासी रमेश यादव बुला कर ले गए थे। जिसके बाद सोनू का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर पिता हरिबक्श सिंह का कहना है कि उसके पुत्र की तीनों दोस्तों ने ही हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी भाग निकले। हत्या का कारण घर वाले नहीं बता पा रहे हैं। पिता ने बेटे के तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया है। 


मंगलवार को इस प्रकरण में गुस्साए परिवारीजनों समेत ग्रामीणों ने मृतक सोनू सिंह का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान एक दारोगा से भी प्रदर्शनकारियों की हाथापाई की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed