कमलेश तिवारी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री योगी, पत्नी बोलीं- सरकार ने सभी मांगे मानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजनों ने रविवार को लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कमलेश की मां, पत्नी और बेटा मौजूद थे। मुलाकात के बाद कमलेश तिवारी की पत्नी किरन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी सभी मांगे मान ली हैं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। किरन ने कहा कि हमने हत्यारों के लिए मृत्युदंड की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
Kiran Tiwari, wife of Kamlesh Tiwari, after meeting UP CM Yogi Adityanath, in Lucknow: He (UP CM) assured us that justice will be done. We demanded capital punishment for the murderers. He assured us that they will be punished. #KamleshTiwariMurder pic.twitter.com/cxJHdpXiie
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 20, 2019
हालांकि, हिंदू समाज पार्टी के प्रवक्ता राजेश मानी त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की भूमिका सराहनीय है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा हो जाएगा।
Lucknow: Family members of #KamleshTiwari , who was shot dead on October 18, arrive at the residence of Chief Minister Yogi Adityanath. pic.twitter.com/FoOi34XCGj
— ANI UP (@ANINewsUP) October 20, 2019
वहीं इससे पहले शनिवार दिन में सीएम ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या समाज में भय व दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश है। ऐसे लोगों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उनके मंसूबों को कुचल कर रख देंगे।
आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात कमलेश का शव महमूदाबाद आने के बाद से ही जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी परिवारवालों से शव के अंतिम संस्कार के लिए मानमनौवल करते रहे। परिवार मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। कमिश्नर लखनऊ मुकेश कुमार मेश्राम और आइजी जोन एसके भगत महमूदाबाद पहुंचे और परिवार की शर्तों को स्वीकार कर लिया।
दोनों अधिकारियों ने परिवार की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से कराने समेत नौ मांगों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुआ। दोपहर बाद ज्येष्ठ पुत्र सत्यम तिवारी ने मुखाग्नि दी।