{"_id":"671390d45ffa2e46ff01e933","slug":"family-members-demonstrated-by-keeping-the-dead-body-of-a-woman-at-kaiserbagh-bus-stand-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कैसरबाग बस अड्डे पर महिला का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, रोडवेज बस से कुचलने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कैसरबाग बस अड्डे पर महिला का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, रोडवेज बस से कुचलने से हुई थी मौत
Sat, 19 Oct 2024 04:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:32 PM IST
सार
रोडवेज बस के कुचलने से शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को परिजनों ने शव को कैसरबाग बस अड्डे पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के वजीरगंज में शुक्रवार रात रोडवेज बस से कुचलने से हुई महिला की मौत पर परिजनों ने शनिवार को कैसरबाग बस अड्डे पर शव रख कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया मगर परिजन नहीं माने और प्रदर्शन जारी रहा। इस कारण यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
लोगों को मनाने में जुटी रही पुलिस
डालीगंज चौराहे पर शुक्रवार रात ब्रेक फेल होने पर उत्तराखंड डिपो की बस ने खटिकाना निवासी स्कूटी सवार रश्मि सोनकर को कुचल दिया था। रशिम स्कूटी सहित बस के अगले हिस्से में फंसकर घिसटती चली गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरोपी सहित 30 घरों को गिराने के लिए नोटिस हुआ था चस्पा, लोग खुद ही खाली कर रहे हैं मकान-दुकान, वीडियो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सिर्फ गाजियाबाद और खैर सीट से संतुष्ट नहीं है कांग्रेस, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की चल रही है बात
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।