फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family members created a ruckus, accusing the police of negligence.

Lucknow News: पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus, accusing the police of negligence.
पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते परिजन और उन्हें समझाती पुलिस
लखनऊ। अलीगंज में पुरनिया पुल के नीचे लूडो खेलने के विवाद में सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक राहुल की हत्या कैंची मारकर हुई थी, जबकि पुलिस ने लिखापढ़ी में कांच लिखा है। परिजनों का आरोप है कि वारदात में शामिल दो अन्य लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों ने सीतापुर में राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अब तक की पड़ताल में वारदात में किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है। बता दें कि शनिवार शाम को प्रदीप और राहुल पुरनिया पुल के नीचे तख्त पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में खेल को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नौबस्ता निवासी प्रदीप ने गुस्से में पड़ोस की दुकान से कैंची उठा ली और राहुल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था। हमले में राहुल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed